संवाददाता
देहरादून। उप प्रभागीय वनाधिकारी से मारपीट में पुलिस ने दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार राजीव नयन नौटियाल उप प्रभागीय वनाधिकारी कालसी चकराता वन प्रभाग ने कोतवाली विकासनगर पर एक लिखित शिकायत दर्ज करायी कि 27 फरवरी 26 की सायं समय करीब साढे पांच बजे अपने कार्यालय कालसी से वापस जाने के दौरान उन्हें बाडवाला क्षेत्र में हरिपुर से यमुना नदी की ओर एक डम्फर जाता हुआ दिखाई दिया, जिस पर वह वहां रूककर उसका वीडियोे बनान लगे। बताया कि वीडियो बनाने के दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों द्वारा उनका विरोध करते हुए उनके साथ मारपीट करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली गई।
प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं उक्त घटना में द्वितीय पक्ष मनीष चौहान निवासी बाडवाला द्वारा भी एक लिखित तहरीर कोतवाली विकासनगर में दी गयी है। जिसके अधार पर कोतवाली विकासनगर पर विभिन्न धाराओं के साथ एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में उक्त दोनो मुकदमों में अग्रिम जांच कार्यवाही प्रचलित है।
वहीं मामले में एस.पी. ग्रामीण पंकज गैरोला का कहना है कि वन अधिकारी पकंज नयन नौटियाल की तहरीर पर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होने बताया कि वही इसी मामले में दूसरे पक्ष मनीष चौहान द्वारा दी गयी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब दोनो मुकदमों में जांच कर रही है।
वनाधिकारी से मारपीट में दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज
