पुलिस कर्मियों का हत्यारा एनकांउटर में ढेर

चंडीगढ।  पुलिस कर्मियों की हत्या के एक आरोपी रणजीत सिंह का पंजाब पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है।
बता दें कि बीते दिन आधी रात के समय पुलिस चौक पोस्ट पर तैनात एएसआई और होमगार्ड जवानों की लाशें मिली थी। बाद में उनके मर्डर की वीडियो भी वायरल हुई। पंजाब पुलिस द्वारा की गई जाच के दौरान बीते दिन हत्यारों की पहचान कर ली गई। पुलिस ने गुरदासपुर में एएसआई और होमगार्ड की हत्या के मामले में मंगलवार को पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दिलावर सिंह गांव आलिनंगल का रहने वाला है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने 2 और आरोपियों की पहचान की है। इनमें गांव आदियां के 2 युवक रणजीत सिंह और इंद्रजीत सिंह शाामिल हैं। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने इनके घर रेड की। लेकिन यह दोनों वहां नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने एक की भाभी और एक की बहन को हिरासत में लिया है। आज सुबह पंजाब पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी रणजीत सिंह की घेराबंदी की। पुलिस एनकाउंटर में रणजीत सिंह ढेर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *