Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंड*राजधानी के राजपुर रोड पर मर्डर, आरोपी फरार*

*राजधानी के राजपुर रोड पर मर्डर, आरोपी फरार*

 dipr

देहरादून। राजधानी देहरादून के वीवीआईपी क्षेत्र राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल में शुक्रवार की सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई। मॉल में बने जिम से बाहर निकल रहे विक्रम शर्मा नामक युवक की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली चलने की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मॉल परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

इस वारदात से राजपुर रोड क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments