सरकारी जमीन को मुस्लिम संस्था को आवंटन करने पर विरोध में प्रदर्शन

संवाददाता
देहरादून। आईएमए के समीप जमीयत उलेमा—ए—हिन्द को सरकारी जमीन आवंटित किये जाने के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जिलाअधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया।
आज यहां विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के प्रांतीय मिलन प्रमुख विकास वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए। जहां पर उन्होंने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि भारतीय सैन्य अकादमी के समीपवर्ती क्षेत्र में जमीयत उलेमा—ए—हिन्द नामक संस्था को सरकारी भूमि आवंटित किये जाने की जानकारी प्राप्त हो रही है वह अत्यंत गम्भीर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुडा विषय है। जमीनयत उल्लेमा—ए—हिन्द स्वयं को श्ौक्षाणिक उद्देश्य से ट्टमुस्लिम यूनिवर्सिटी’ की स्थापना हेतु भूमि आवंटन का इच्छुक बताती है किन्तु देशभर में इस संस्था की वैचारिक पृष्ठभूमि, पूर्व गतिविधियों एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इससे जुडी संस्थाओं को लेकर अनेक बार कटटरपंथी और देश विरोधी विचारधाराओं से सम्बन्ध होने की आशंकाएं व्यक्त की जाती रही है। यह विशेष रूप से चिन्ताजनक है कि प्रस्तावित भूमि भारतीय सैन्य अकादमी जैसे अत्यंत संवेदनशील सैन्य संस्थान के निकट स्थित है। इस प्रकार के क्षेत्र में किसी भी ऐसी संस्था की स्थापना, जिसकी विचारधारा या गतिविधियों को लेकर संदेश की स्थिति हो, सेना की सुरक्षा, खुफिया तंत्र तथा राष्ट्रीय हितों के लिए गम्भीर खतरा उत्पन्न कर सकती है। इसे सेना के सुरक्षा तंत्र के समीप सम्भावित जोखिम तत्वों को प्रवेश देने के समान माना जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा सरकारी भूमि को ऐसी मुस्लिम कटटर विचारधारा मौहम्मद असद मदनी की संस्था को देना उत्तराखण्ड में अवैध मुस्लिम घुसपैठ को बढावा देने और उत्तराखण्ड की डेमोव्रQेसी को चेंज करने का षडयंत्र दिखायी दे रहा है। उत्तराखण्ड के अंदर मुस्लिम यूनिवर्सिटी के माध्यम से देवबंद जैसी हिन्दू विरोधी और देश विरोधी गतिविधियों का बडा केन्द्र स्थापित करने का षडयंत्र था जिसे बजरंग दल किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करेगा। देश की सुरक्षा एजेंसियो की सुरक्षा और उत्तराखण्ड की डेमोव्रQेसी के साथ कोई खिलवाड नहीं होने दिया जायेगा। प्रदर्शन करने वालों में अशीष बलूनी, मनोज पाल, राघव उपाध्याय, आशीष शर्मा, सौरभ गौतम, सचिन चौधरी, अर्पण, सन्नी, गोविन्द, राशिराम वर्मा, अशोक वर्मा, विरेन्द्र शर्मा, राजेश सोमवंशी, अमित गुप्ता, मुकेश शर्मा, चन्द्रप्रताप, यशवर्धन मौर्य, हर्ष सहगल, नरेश शर्मा, हितेश शर्मा, अमन राजवंशी, गगन चौधरी, दर्पण चौधरी, ध्रुव चौधरी, हरीश कोहली आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *