संवाददाता
देहरादून। राजधानी देहरादून दिन दहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या किये जाने से हड़कंप मच गया। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके को घेराबंदी कर घटना की जांच शुरू कर दी गयी।
मामला कोतवाली डालनवाला क्षेत्र का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी स्कूटी पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। घटना के बाद बाजार में अफरा—तफरी का माहौल बन गया।
वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही वारदात के खुलासे के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शहर के सभी प्रमुख चेक पोस्टों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जायेगा।
दिन दहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या
