उधमसिंहनगर। सड़क हादसे में आज सुबह रेत से भरे एक डम्पर द्वारा बाइक सवार युुवक को कुचल दिये जाने जहंा युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं गुस्सायी भीड़ द्वारा डम्पर को आग ेके हवाले कर दिया गया। हांलाकि इस दौरान डम्पर चालक फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे ने माहौल तनावपूर्ण कर दिया। रेत से लदे एक डंपर ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी, जो करीब एक घंटे तक धधकता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 8 बजे ढकिया नंबर एक निवासी जयपाल सिंह बाइक से किसी काम के लिए निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर पीछे से आए खनन सामग्री से लदे डंपर ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि जयपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोग जमा हो गए और हाल ही में क्षेत्र में हुए अन्य हादसों की याद से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। भारी वाहनों की आवाजाही को हादसों की बड़ी वजह बताते हुए लोगों ने डंपर में आग लगा दी। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन शुरुआत में भीड़ ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। हालात बिगड़ते देख एसपी स्वपन किशोर सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों के समझाने के बाद फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर को भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, जबकि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
डंपर ने बाइक सवार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने डंपर में लगाई आग
