वाहन चोर दबोचे, चोरी के 5 दुपहिया वाहन बरामद

हरिद्वार। दुपहिया वाहन चोरियों की कई वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी निशानदेही पर चुराये गये 5 दुपहिया वाहन बरामद किये गये है।
जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से थाना सिडकुल क्षेत्र में लगातार एक के बाद एक दोपहिया वाहनों की चोरी की घटनाएँ सामने आ रही थीं। इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा इसमें संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए थे। जिस पर कार्यवाही करते हुए सिडकुल पुलिस टीम द्वारा सभी घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। चोरी की घटनाओं के दौरान घटित संदिग्ध गतिविधियों का विश्लेषण करते हुए एक क्राइम ग्राफ तैयार किया गया। साथ ही आसपास निवास कर रहे व कार्यरत लोगों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण सुराग एकत्रित किए गए। लगातार सतत् प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान दवा चौक सिडकुल के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों आयुष पुत्र गंगाराम व रोहित पुत्र शिवराम को हिरासत में लिया गया। इनके कब्जे से मुकदमें से संबंधित चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। जो कि डैन्सो चौक से चोरी की गयी थी। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से गहन एंव कड़ी पूछताछ की गयी तो उनके द्वारा 4 अन्य वाहन चोरी कर मुन्जाल शोवा कम्पनी के पीछे छिपाकर रखना बताया गया। पुलिस ने उनकी निशंानदेही पर मुन्जाल शोवा कम्पनी के पीछे से कुल 3 मोटर साइकिल व 1 स्कूटी बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *