रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी और मनोहर लाल पहुंचे उत्तराखंड

सीएम धामी ने किया स्वागत
संवाददाता
देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खटृर आज उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का स्वागत किया।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक निजी समारोह में शामिल होने के लिए अपने गांव पंचूर जाएंगे साथ ही जनता इंटर कॉलेज यमकेश्वर में नवनिर्मित कक्षा कक्षों के लोकार्पण समारोह में भी शामिल होंगे। जनता इंटर कॉलेज चमकोट खाल में योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 9 की पढ़ाई की थी। पंचूर गांव में जन्मे सीएम योगी आदित्यनाथ ने कक्षा 1 से 5 तक प्राथमिक विघालय पंचूर, कक्षा 6 से 8 तक जूनियर बिथ्याणी, कक्षा 10 खाड़ी हाई स्कूल नरेंद्र नगर, टिहरी गढ़वाल, कक्षा 11 एवं 12 भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश जबकि स्नातक की पढ़ाई कोटद्वार महाविघालय से की थी। प्रशासन का कहना है कि यमकेश्वर और बिथ्याणी में हेलिपैड तैयार किया जा रहा है।
वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना होगें। जहंा वह सप्तऋषि क्षेत्र में ब्रहमलीन संत स्वामी सत्यमित्रानंद महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह में शामिल होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *