चेन लुटेरा गिरफ्तार

संवाददाता
देहरादून। स्ट्रीट क्राइम पर बड़ा प्रहार करते हुए पुलिस ने एक चेन स्नेचर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से लूटी गयी चेन व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार बीते 2 फरवरी को मालमती राणा पत्नी स्व. चंद्र सिंह राणा निवासी लेन नंबर 1, अनिकेत विहार, दून यूनिवर्सिटी रोड देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर तहरीर देकर बताया गया कि अज्ञात मोटर साइकिल सवार व्यक्ति द्वारा दून यूनिवर्सिटी रोड पर शिवम डेरी के पास से उसके गले से चेन छीन कर भाग लिया गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चेन लुुटेरे की तलाश शुरू कर दी गयी। लुटेरो की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद देर रात एक सूचना के बाद मोथरोवाला पुल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक व लूटी गयी चेन बरामद की गयी है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नशे का आदी है तथा उसके द्वारा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में छिनी गई चेन को आरोपी बेचने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुका है। घटना में शामिल आरोपी के साथी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *