Headlines

अधिक ब्याज का झांसा देकर करोड़ों की ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल। अधिक ब्याज का झांसा देकर आमजन से करोड़ों ठगी कर फरार हो चुके दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. ने बताया कि कोेतवाली रामनगर पुलिस द्वारा 13 जून 2023 को दर्ज हुए करोड़ों के वित्तीय घोटाले के एक मुकदमें में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों द्वारा “देवभूमि बहुदेशीय स्वायत्त सहकारिता” नामक संस्था वर्ष 2017 में हल्द्वानी (कपिल कॉम्प्लेक्स, मुखानी) एवं रामनगर में खोली गई थी। उत्तराखंड सरकार से पंजीकरण का हवाला देकर, अधिक ब्याज व गारंटी का झांसा देकर उन्होने अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, ऊधम सिंह नगर एवं नैनीताल सहित कई जनपदों के भोले—भाले नागरिकों से भारी धनराशि निवेश कराई गई।
जांच में सामने आया कि हजारों निवेशकों से 6 करोड़ 80 लाख की धनराशि एकत्र की गई, जिसे संस्था के संचालक हेमचंद पंत (अध्यक्ष) एवं विकास दुर्गापाल (सचिव) ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गबन कर लिया और फरार हो गए। जांच के दौरान दोनों शाखाएं बंद पाई गईं तथा आरोपियों के खातों में करोड़ों रुपये के लेन—देन का खुलासा हुआ। न्यायालय से वारंट एवं कुर्की आदेश प्राप्त कर दिल्ली, हरियाणा एवं लखनऊ तक लगातार दबिश दी गई। जिन्हे पुलिस द्वारा देर रात दोनो आरोपियों को लालकुआं क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जांच में यह भी तथ्य सामने आया है कि आरोपियोे के खिलाफ अन्य थानों में भी धोखाधड़ी/ठगी के मुकदमे दर्ज हैं तथा गिरोह में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की संभावना ह। जिनकी तलााश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *