चेन लूट में डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

संवाददाता
देहरादून। पुलिस ने चेन लूट के मामले में ब्लिंकिट के डिलीवरी ब्ॉाय को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी हुई चेन बरामद कर ली। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको न्यायालय में पेश किया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नथुवावाला निवासी गणेश बहुगुणा ने रायपुर थाने में तहरीर देकर बताया गया था कि उसकी माता श्रीमती कुन्ती देवी प्रातः के समय अपने रिश्तेदारों के यहां ख्ौरी खादर की ओर पैदल जा रही थी इस दौरान बिना नम्बर की मोटरसाईकिल सवार ने उनका पीछा करते हुए शिव मंदिर ढांग से नीचे जाने वाले रास्ते में अचानक झपटटा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र लूट लिया गया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटी कैमरों को खंगाला और आवश्यक जानकारी एकत्रित की गयी। इस बीच एक सूचना के बाद पुलिस ने बद्रीश कालोनी के पास जंगल से एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटी हुई चेन बरामद कर ली। पूछताछ में उसने अपना नाम सचिन पुत्र सर्वेश निवासी एकता एन्क्लेव बताया। पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए उसके द्वारा कई लोगो से उधार लाया था, जिसे उतारने तथा जल्दी पैसा कमाने के लालच में उसके द्वारा स्नेचिंग की योजना बनाई तथा ब्लिंकिट की डिलीवरी के दौरान आते जाते अकेली जाती महिलाओं की रैकी करने लगा। 25 जनवरी को सुबह काम पर जाते समय उसे नाथुवावाला ढांग क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला अकेले जाती हुई दिखाई दी, जहाँ उसके द्वारा मौका देखकर उक्त बुजुर्ग महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गया। आरोपी घटना में छीने गये मंगलसूत्र को बेचने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *