मां को बंधक बनाकर बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
संवाददाता
देहरादून। होटल मालिक के घर बदमाशों ने धावा बोलकर मां को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात व नगदी लूट ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं मामले में एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि बदमाश घर के अन्दर कैसे घूसे इस पर पुलिस जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के जाने पहचाने अजन्ता होटल के मालिक के घर बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। राजधानी के पाश इलाके राजपुर रोड ढाकपटृी में शनिवार रात होटल मालिक भुवन गांधी के घर उनकी 76 वर्षीय मां अकेली थी। तभी वहां पर दो बदमाश पहुंचे और महिला को बंधक बनाकर ढाई लाख की नगदी और लाखों के जेवर लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बदमाश एक घंटे से ज्यादा समय तक घर में रहे।
घटना से मिली जानकारी के अनुसार होटल के मालिक अपने बेटे को छोड़ने गुरुग्राम गए थे ये घटना शनिवार रात करीब 12 साढे बाहर बजे की बताई जा रही है। वहीं पुलिस जांच में यह बात भी सामने आयी है कि जिस वक्त ये घटना हुई है बदमाशों को पता था कि मालिक घर पर नहीं है इसलिए पुलिस सभी एंगल से जांच में जुट गई है बदमाशों की संख्या 2 बताई जा रही है। बदमाशों ने किसी प्रकार के मास्क नहीं पहने थे जिससे यह भी साफ हो रहा है कि बदमाश आसपास के नहीं थे। आसपास के होते तो वह अपना चेहरा छुपाकर रखते जिससे कि उनकी पहचान न हो सके। वरिष्ट पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसओजी, राजपुर थाने में साथ साथ अन्य थानों की पुलिस फोर्स को भी लगाया गया है साथ ही सभी पहलुओं की जांच पुलिस कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। अब देखने वाली बात है कि राजपुर रोड जैसे पाश इलाके में लूट की घटना को अंजाम देकर बदमाश वहां से चले गये जिससे साफ होता है कि बदमाशों के अन्दर पुलिस के नाम का कोई खौफ नहीं था।
होटल मालिक के घर लाखों की लूट
