फर्जी शस्त्र लाईसेन्स बनाने वाले गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

फर्जी शस्त्र लाईसेन्स,सैमी ऑटोमैटिक पिस्टल, व 5 कारतूस बरामद
संवाददाता
देहरादून। फर्जी शस्त्र लाईसेन्स बनाने वाले अंर्तराज्जीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एसटीएफ द्वारा इस गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से फर्जी शस्त्र लाईसेन्स, एक सैमी आटोमैटिक पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किये गये है। मामले के तार उत्तरप्रदेश, हरियाणा से लेकर उत्तराखण्ड तक जुड़े हुए है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एसटीएफ को पिछले कुछ समय पूर्व सूचना प्राप्त हुई थी कि बाहरी राज्यों से अपराधी किस्म के लोगों द्वारा फर्जी तरीके से अवैध शस्त्र लेकर फर्जी लाईसेन्स प्राप्त कर उत्तराखण्ड की शस्त्र पंजिका में दर्ज कराये गये है। इस सूचना की जांच व कार्यवाही हेतु टीम नियुक्त की गयी, टीम द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून, मेरठ व सिरसा आदि राज्यो से पत्राचार कर जानकारी की गयी। प्राप्त सूचनाओं आदि से शस्त्र लाईसेन्स नं.— 3805 का जिला मेरठ से स्थानान्तरण होने के उपरान्त वर्ष 2020 में जिलाधिकारी कार्यालय देहरादून की शस्त्र पंजिका में अंकन होना पाया गया। इस सम्बन्ध ओर अधिक जानकारी करने पर ज्ञात हुआ है कि उक्त शस्त्र लाईसेन्स जनपद मेरठ में भी जनपद सिरसा से ट्रान्सफर होकर आया था, जनपद सिरसा से जानकारी करने पर प्रकाश में आया कि उक्त शस्त्र लाईसेन्स जनपद सिरसा जिलाधिकारी कार्यालय से कभी जारी ही नही हुआ था। जिस पर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए प्राप्त सूचना के आधार पर सुरागरसी—पतारसी करते हुए उपरोक्त लाईसेन्स धारक मनोज पुत्र भोपाल सिंह निवासी ग्राम भ्ौंसवाल, थाना गढ़ीपुख्ता, जनपद शामली, उ.प्र. हाल निवासी गली नम्बर 9 केहरीगांव थाना प्रेमनगर देहरादून को एक पिस्टल व 5 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला है कि उत्तराखण्ड राज्य में बाहरी राज्यो से फर्जी शस्त्र लाईसेन्स बनाकर उत्तराखण्ड राज्य के कई जनपदो में दर्ज कराये गये है, उक्त गिरफ्तार आरोपी द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के जिलाधिकारी कार्यालयो की शस्त्र पंजिका में दर्ज कराये गये फर्जी लाईसेन्सो/संलिप्त व्यक्तियों के बारे में जानकारी कर आगे कार्यवाही की जायेगी। आरोपी के खिलाफ पूर्व में जनपद देहरादून में धोखाधड़ी/बलवा व जान से मारने की धमकी आदि के मुकदमें दर्ज है।

रजिस्ट्रर डाक से आये लाईसेंस ही मान्य होंगेःभूल्लर

देहरादून। यहां फर्जी लाईसेंस से हथियार लेने के मामले में पकडे गये आरोपी के बाद एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भूल्लर ने जिलाधिकारी सविन बसंल से वार्ता की तो दोनों अधिकारियों में वार्ता हुई कि भविष्य में रजिस्ट्रर डाक से आये लाईसेंस ही मान्य होेंगे।
आज यहां एसटीएफ के द्वारा एक मनोज नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। जिसने मेरठ से फर्जी शस्त्र लाईसेंस व पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। जिसके बाद उनको पता चला कि मनोज ने यहां पर शस्त्र लाईसेंस मेरठ से ट्रांसफर कराया और मेरठ में हरियाणा से ट्रांसफर कराया था जब एसटीएफ ने हरियाणा जिला प्रशासन से पत्राचार किया तो पता चला कि हरियाणा से ऐसा कोई शस्त्र लाईसेंस जारी ही नहीं हुआ है। जिसके बाद एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भूल्लर व जिलाधिकारी सविन बसंल के बीच फोन पर वार्ता हुई तथा भूल्लर ने जिलाधिकारी को घटना से अवगत कराया। जिसके बाद जिलाधिकारी ने एसएसपी एसटीएफ को बताया कि भविष्य में जिला प्रशासन जिस जनपद से लाईसेंस ट्रांसफर होगर आयेगा तो वहां के जिला प्रशासन द्वारा स्वंय डाक से भेजा जायेगा वही मान्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *