संवाददाता
खटीमा। मुख्यमंाी ने मकर संव्रQांति के दि 3 करोड रूपये की नौ विकस कार्यो का शिलायास किया।
आज यहां मुख्यमंत्री ने मकर संक्रांति के दिन खटीमा में जिला विकास प्राधिकरण द्वारा 11 करोड़ 27 लाख 50 हजार की धनराशि से नवनिर्मित हाईटेक महाराणा प्रताप बस स्टेशन, नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 व 8 में 48.45 लाख की धनराशि से निर्मित पेयजल नलकूप, ओवर हेड टेंक, पाईप लाईन कार्यों, विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता के अंतर्गत 490.21 लाख की धनराशि से राजस्व निरीक्षक व उपनिरीक्षक के आवासीय भवनों व 359.91 लाख की लागत से उपनिरीक्षकों के कार्यालय भवनों, खटीमा में ग्राम मझोला में झील से लेकर पॉलिगंज की ओर 225.62 लाख की लागत से नाला निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा खटीमा क्षेत्र में 499.65 लाख की लागत से 300 नग हेंडपम्प स्थापना कार्य, 29.65 लाख की लागत से खटीमा के नवनिर्मित बस अड्डे में महाराणा प्रताप द्वार निर्माण, 24.50 लाख की लागत से खटीमा में हाईटेक शौचालय निर्माण एवं 95 लाख की लागत से थारू इंटर कॉलेज खटीमा का पुनःनिर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नानकमत्ता में बाला जी मंदिर के सौंदर्यीकरण, नानकमत्ता विधानसभा के अंतर्गत ब्राह्मदेव मंदिर लोहिया पुल खटीमा में सौंदर्यीकरण व पुनःनिर्माण कार्य, नानकमत्ता विधानसभा के अंतर्गत देवभूमि धर्मशाला में कक्ष, हॉल एवं सौंदर्यीकरण कार्य व नानकमत्ता विधानसभा के अंतर्गत सोनूखरी—किशनपुर—बरकीडांडी—कैथुला—टुकड़ी मार्ग का हॉटमिक्स सड़क की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का ये दिन मेरे लिए अत्यंत विशेष है, क्योंकि आज मुझे मकर संक्रांति और घुघुतिया पर्व के पावन अवसर आप सभी के सानिध्य में 11 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से निर्मित इस हाईटेक बस स्टैंड का शुभारंभ करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। ये अवसर मेरे लिए इसलिए भी विशेष महत्व रखता है, क्योंकि खटीमा से विधायक रहते हुए मैंने इस बस स्टैंड की स्थापना के लिए हर संभव प्रयास किए थे और इसकी घोषणा भी की थी। लेकिन, मेरे यहाँ से विधायक रहते हुए इस बस स्टैंड का कार्य पूर्ण नहीं हो सका था, परन्तु मेरा सौभाग्य है कि आज प्रदेश के मुख्यसेवक के रूप में मुझे इसका शुभारंभ करने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मैंने नानकमत्ता में आयोजित जनजाति गौरव दिवस समारोह में खटीमा बस स्टैंड का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर करने की घोषणा की थी। मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि आज हम इस बस स्टैंड में ष्महाराणा प्रताप द्वारष् के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने ही भर्ती प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने और नकल माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया। इसी का परिणाम है कि पिछले साढ़े 4 वर्षों में राज्य के लगभग 27 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी प्राप्त हुई है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस कानून के लागू होने के बाद हमने बीते 4 वर्षों में 100 से अधिक नकल माफियाओं को सलाखों के पीछे पहुंचाया है, जिन्होंने पूर्व की सरकारों के समय उत्तराखंड में नकल को एक उघोग बना दिया था। उन्होंने कहा कि हमने समाज में व्याप्त असमानताओं को समाप्त करने तथा सभी के लिए समान अधिकार एवं न्याय सुनिश्चित करने के लिए देश में सबसे पहले ट्टसमान नागरिक संहिता’ कानून को लागू करने का साहसिक कार्य भी किया है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश हमारी देवभूमि है इसकी संस्कृति, अस्मिता और सम्मान के साथ हम किसी भी प्रकार का कोई षड्यंत्र बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारी सरकार देवभूमि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने ष्विकल्प रहित संकल्पष् को पूर्ण करने हेतु निरंतर प्रयास कर रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे इस संकल्प को साकार करने हेतु खटीमा के मेरे आप सभी परिवारजन इसी प्रकार हमारी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना योगदान देते रहेंगे। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, विधायक शिव अरोरा, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रामेश चंद्र जोशी,नगर पंचायत अध्यक्ष नानकमत्ता प्रेम सिंह टूरना, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, फरजाना बेगम,मंजीत सिंह,जिलाध्यक कमल जिन्दल, महामंत्री रमेश जोशी,पूर्व मंडी अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत,पूर्व अध्यक्ष सहकारी बैंक दान सिंह रावत, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, अपर सचिव परिवहन रीना जोशी,वी सी जय किशन, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी/सचिव विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. उत्तम सिंह नेगी,सीएमओ डॉ के के अग्रवाल,सहित अनेक जनप्रतिनिधि व भारी संख्या में मेलार्थी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मकर संक्रांति के दिन 33 करोड़ 36 लाख के नौ विकास कार्यों का शिलान्यास
