संवाददाता
देहरादून। बंद घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से चुरायी गयी दो लाख की ज्वैलरी बरामद की गयी है। आरोपी नशे का आदी है जिसने नशापूर्ति के लिए घटना को अंजाम दिया था।
जानकारी के अनुसार मौ. नफीस पुत्र मौ. अयूब निवासी कन्हैया विहार पटेलनगर देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर लिखित तहरीर देकर बताया गया था कि अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर से नकदी व ज्वैलरी चोरी कर ली गयी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गयी। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आज सुबह एक सूचना के आधार पर चन्द्रबनी चौक से बाईल्ड लाईफ की तरफ जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान घटना को अंजाम देने वाले आरोपी फईम पुत्र आसिफ निवासी कारगी ग्राण्ट बंजारवाला पटेलनगर देहरादून को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से चुराई गयी लगभग 2 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी बरामदगी की गयी है। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार लाखों की ज्वैलरी बरामद
