राज्यपाल ने हिमालयी सीमाओं की सुरक्षा के लिए सैन्य—नागरिक—समाज के समन्वित दृष्टिकोण पर दिया बल
संवाददाता देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि हिमालय केवल एक भौगोलिक सीमा नहीं, बल्कि एक जीवंत रणनीतिक प्रणाली है, जहाँ भू—आकृति, आधारभूत संरचना, जनसंख्या, शासन और सैन्य क्षमता निरंतर परस्पर क्रिया में रहती हैं। आज यहां राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) द्वारा आज क्लेमेंट टाउन, देहरादून में “फोर्टिफाइंग द…
