Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडसात दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

सात दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

 dipr

हरिद्वार। ललतारा पुल के पास देर रात अचानक आग लगने से अफरा—तफरी फैल गयी। आग लगने की इस घटना में सात दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं और लाखों रुपये का सामान राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि देर रात अचानक एक दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में एक लाइन में लगी सभी दुकानें जलकर खाक हो गईं। आग लगने की सूचना पर दुकानदार मौके पर पहुंचे और अपने सामने जलती हुई दुकानों को देखकर कई लोग रोने—बिलखने लगे। अधिकांश दुकानदार अस्थाई दुकानें चलाते थे और छोटी—छोटी रोजगार कमाई से परिवार चला रहे थे। घटना के बाद पीड़ित दुकानदारों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हरिद्वार फायर ब्रिगेड की टीम ने समय रहते कार्रवाई करते हुए आग फैलने से और नुकसान होने को रोक दिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चला है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। सीएफओ शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पाया गया। प्रथम दृष्टया यह शॉर्ट सर्किट से लगी प्रतीत हो रही है, लेकिन पूरी तरह से कारणों की जांच जारी है। प्रशासन ने अब दुकान मालिकों के नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments