उर्मिला सनावर के खिलाफ दर्ज मुकदमों में कप्तान का बड़ा निर्णय एसआईटी गठित, एसपी सिटी अभय कुमार सिंह को मिली जिम्मेदारी

संवाददाता
हरिद्वार। उर्मिला सनावर के खिलाफ दर्ज मुकदमों में एसएसपी द्वारा बड़ा निर्णय लेते हुए सभी मुकदमों की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है। गठित एसआईटी में 2 निरीक्षक सहित कुल 7 सदस्यों को शामिल किया गया है। उर्मिला सनावर के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर सहित अलग—अलग थानों में 4 मुकदमें दर्ज है।
उर्मिला सनावर के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर, कोतवाली रानीपुर, थाना बहादराबाद व थाना झबरेड़ा में दर्ज मुकदमों के शीघ्र सफल निस्तारण के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा एसआईटी गठित करने के आदेश जारी करते हुए प्रकरणों की निष्पक्ष जांच के लिए टीम की जिम्मेदारी एसपी सिटी अभय कुमार सिंह को सौंपी गई है। गठित टीम मेंं निरीक्षक शांति कुमार गंगवार (प्रभारी कोतवाली रानीपुर, निरीक्षक कुंदन सिंह राणा (प्रभारी कोतवाली ज्वालापुर), उ.नि. अंकुर शर्मा (प्रभारी थाना बहादराबाद), उ.नि. रविन्द्र सिंह (थाना झबरेड़ा), अपर उ.नि. रणजीत सिंह बिष्ट (कार्यालय पुलिस अधीक्षक नगर), कां. विनय (कार्यालय पुलिस अधीक्षक नगर) व कां. वसीम (सीआईयू हरिद्वार) शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *