गुरू गोविन्द सिंह के 359वें पावन प्रकाश उत्सव पर निकाला नगर कीर्तन

संवाददाता
देहरादून। गुरू गोविन्द सिंह के 359वें पावन प्रकाश उत्सव पर धूमधाम से नगर कीर्तन निकाला गया।
आज प्रातः गुरू गोविन्द सिंह के पावन प्रकाश उत्सव पर गुरूद्वारा करनपुर से साहिब श्री गुरू गोविन्द सिंह के 359वे पावन प्रकाश उत्सव के अवसर पर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन गुरूद्वारा करनपुर से सर्वे चौक, कनक चौक, ओरियन्ट चौक होते हुए राजपुर रोड पर पहुंचा। नगर कीर्तन में भजन व ढोल नगाडों के साथ श्रद्धालु बाबे की जय—जयकार करते हुए चल रहे थे। इस दौरान व्यापार संगठनों ने नगर कीर्तन का कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया और स्टाल लगाकर चाय—रस व भोजन सामग्री वितरण की। नगर कीर्तन ने राजपुर रोड से घंटाघर चौक से पलटन बाजार में प्रवेश किया। पलटन बाजार में भी नगर कीर्तन का भव्य स्वागत हुआ और वहां पर भी व्यापारियों ने नगर कीर्तन में चल रहे भक्तों का स्वागत कर चाय व भोजन सामग्री वितरण की। नगर कीर्तन पलटन बाजार से मोती बाजार, धामावाला चौक, आढत बाजार होते हुए सिंहसभा गुरूद्वारे पहुंची जहां पर नगर कीर्तन का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *