चैम्बर निर्माण की मांग 42 दिन से आंदोलनरत अधिवक्ताओं ने लगाया घंटाघर में जाम

संवाददाता
देहरादून। चैम्बर निर्माण की मांग को लेकर 42 दिन से आंदोलनरत अधिवक्ताओं ने घंटाघर चौक पर जाम लगाया। जिससे शहर के मुख्य मार्गो पर जाम लग गया। इस दौरान लोगों को जाम में फंसना पड गया।
आज यहां सरकार से नये न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए नये चैम्बर निर्माण को लेकर 10 नवम्बर से दून बार एसोसिएशन के आहवान पर अधिवक्ता हडताल पर रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर सरकार से विभिन्न माध्यमों से वार्ता का प्रयास किया लेकिन सरकार के द्वारा उनकी मांगों की अनदेखी की गयी। जिससे अधिवक्ताओं में काफी रोष व्याप्त रहा। आज प्रातः अधिवक्ता बार भवन में एकत्रित हुए जहां से वह गांधी रोड, तहसील चौक, दर्शनलाल चौक होते हुए घंटाघर पहंुचे जहां पर उन्होंने घंटाघर चौक पर धरना देकर जाम लगाया। जाम लगने से चारों तरफ वाहनों की लम्बी—लम्बी कतारे लग गयी। जिससे वाहन स्वामियों को काफी परेशानी का सामना करना पडा। यही नहीं अधिवक्ताओं के जाम लगाने के बाद लोगों ने वैकल्पिक मार्गो का सहारा लिया जिससे घंटाघर के आसपास गली मौहल्लों में जाम लग गया जिससे वहां रहने वालों को भी काफी परेशानी का सामना करना पडा। अधिवक्ताओं का कहना था कि वह अपनी मांगों को लेकर 10 नवम्बर से आंदोलन में है। उनकी सिर्फ यहीं मांग है कि नये न्यायालय परिसर में सरकार के द्वारा अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर निर्माण कराये जायें। लेकिन सरकार उनकी इस मांग को मानने के लिए तैयार नहीं है। यही नहीं सरकार के द्वारा अधिवक्ताओं की अनदेखी की जा रही है। अभी चालीस दिन से आंदोलनरत अधिवक्ताओं के पास सरकार की तरफ से कोई अधिकृत व्यक्ति नहीं आया जो कि बैठकर बात कर सके और कोई रास्ता निकाला जाये। सरकार ने सिरे से अधिवक्ताओं की मांग की अनदेखी की गयी जिसके चलते अधिवक्ताओं को आंदोलन का सहारा लेना पडा। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों की इसी तरह अनदेखी की गयी तो अभी तो देहरादून के अधिवक्ता हडताल पर हैं अगर उनकी मांग को नहीं माना गया तो आने वाले समय में पूरे प्रदेश के अधिवक्ता दून बार एसोसिएशन के आहवान पर हडताल पर जा सकते हैं जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। जाम के दौरान अधिवक्ताओं व राहगीरों में नोंकझोंक भी हुई लेकिन समय रहते सीनियर अधिवक्ताओं ने वहां पहुंच मामला शांत करा दिया। दोपहर दो बजे तक अधिवक्ताओं ने जाम लगाकर घंटाघर चौक पर धरना दिया। अधिवक्ताओं का कहना था कि सरकार उनकी मांगों पर विचार करने को तैयार नहीं है जिसके लिए आगे की रणनीति तय की जायेगी। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कण्डवाल ने मंच से ऐलान किया कि इस वर्ष बार एसोसिएशन का वार्षिक उत्सव भी सादगी के साथ मनाया जायेगा। धरना देने वालों में मनमोहन कण्डवाल, चन्द्रशेखर तिवारी, विजय भूषण पाण्डेय, चारू शर्मा, रेशमा, संजीव शर्मा, राजेश मंमगाई, दीपक कुमारा, अजय त्यागी, महेन्द्र अरोडा आदि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *