मांगों को लेकर आंगनबाडी कर्मचारियों का सचिवालय कूच

संवाददाता
देहरादून। छह सूत्री मांगों को लेकर राज्य आंगनबाडी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाडी कार्यकत्रियों ने सचिवालय कूच किया। जहां पर उन्होंने जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया।
आज यहां आंगनबाडी कार्यकत्रियां परेड ग्राउंड में एकत्रित हुई। जहां से उन्होंने उत्तराखण्ड राज्य आंगनबाडी कर्मचारी संघ के बैनर के तले सचिवालय के लिए कूच किया। जब वह सचिवालय के समक्ष पहुंचे तो पुलिस ने बैरकेडिंग लगाकर उनको रोक दिया। जहां पर प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच तीखी नोंक झोंक हुई जिसके बाद वह वहीं पर धरने पर बैठ गयी। जहां पर जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। उनका कहना था कि नवम्बर 2025 से अपनी छह सूत्रीए मांगों को लेकर कर्मिक अंशन धरना प्रदर्शन दीनदयाल पार्क में शांतिपूर्वक कर रहे हैं। आंगनबाडी कार्यकत्रियां लम्बे समय से अपनी मांगों एवं समस्याओं के लिए सरकार एवं विभाग से समाधान हेतु निवेदन करती चली आ रही हैं। लेकिन सरकार व विभाग द्वारा उनकी समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है इसी व्रQम में दो वर्ष पूर्व 30 सितम्बर 2022 को मुख्यमंत्री आवास रैली के माध्यम से सरकार का ध्यान अपनी मांगों काी ओर आकर्षित करने का प्रयासस किया गया तथा पिछले वर्ष प्रदेश स्तरीय रैली परेड ग्राउण्ड से सचिवालय तक निकालकर अपनी मांगों का ज्ञापन सरकार को सौंपा। उन्होंने कहा कि मार्च 2024 में आंगनबाडी कार्यकत्रियों का आन्दोलन चला जिसमें सरकार द्वारा आश्वासन दिया गया कि मानदेय वृद्धि के लिए कमेटी का गठन किया जायेगा लेकिन वह कमेटी केवल कागजों तक ही सीमित रह गयी उस कमेटी के कौन सदस्य थे या उस कमेटी का क्या निर्णय हुआ अभी तक उन्हें नहीं पता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *