Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडदेवभूमि सीएससी सेंटर पर जिला प्रशासन ने जड़ा ताला, पाई गई अनियमियता

देवभूमि सीएससी सेंटर पर जिला प्रशासन ने जड़ा ताला, पाई गई अनियमियता

 dipr

संवाददाता
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर देवभूमि सीएससी सेंटर में औचक निरीक्षण एवं छापेमारी में अनियमितताएं पाये जाने पर केन्द्र पर ताला लगा दिया।
आज यहां जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने सहारनपुर रोड माजरा अवस्थित देवभूमि सीएससी सेंटर में औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई की। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी व तहसीलदार सदर सुरेंद्रदेव के नेतृत्व में की गई। जिला प्रशासन द्वारा अनियमितता पाए जाने पर देवभूमि सीएससी सेंटर को सील करते हुए केंद्र पर ताला जड़ दिया है। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर अनियमिताएं पाई गई थी पाई गई। जनसेवा केंद्र पर निर्वाचन संबंधी दस्तावेज पाए गए पूछने पर जानकारी नहीं बता पाए देवभूमि सीएससी के संचालक अब्दुल वसीम व आसिफ। अब्दुल वसीम के नाम से संचालित हे देवभूमि सीएससी सेंटर आईडी को जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। केंद्र पर रेट लिस्ट नहीं पाई गई, और ना ही प्रमाण पत्रों की पंजिका का विवरण उपलब्ध था। जिला प्रशासन द्वारा अग्रिम आदेशों तक केंद्र का संचालन बंद कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के सीएससी सेंटर में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है सेंट्रो पर अनियमितता पाए जाने पर ताला लगेगा। निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा केंद्र में संचालित विभिन्न सेवाओं, अभिलेखों, लेन—देन विवरणों तथा सेवा शुल्क आदि की गहन जांच की गई। जांच में कई अनियमितताएं, नियमों का अनुपालन न होना एवं सेवा प्रदायगी में गंभीर त्रुटियां पाई गईं। केंद्र संचालक द्वारा संतोषजनक उत्तर न दिए जाने एवं अनियमितताओं के प्रमाण मिलने पर प्रशासन ने देवभूमि सीएससी सेंटर को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जन—सेवा से जुड़े किसी भी केंद्र पर अनियमितता, उपभोक्ता शोषण या पारदर्शिता का अभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “जनहित सर्वोपरि है, और सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु प्रशासन निरंतर सघन निरीक्षण अभियान जारी रखेगा।” इस कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments