सोशल मीडिया में रील बनाकर तमंचे पर कर रहे थे डिस्को, गिरफ्तार

2 तमंचे मय कारतूस सहित बरामद
संवाददाता
हरिद्वार। सोशल मीडिया पर रील बनाकर तमंचे पर डिस्कों करना दो लोगों को भारी पड़ गया। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर उनके पास से दो तमंचे मय कारतूस बरामद कर लिये है।
मामला मंगलौर कोतवाली क्षेत्र का है। ग्राम विझौली निवासी एक व्यक्ति के शादी समारोह मे 2 युवको द्वारा तमंचे के साथ ठुमके लगाये जानी की वीडियो वायरल हो रही थी। सोशल मीडिया पर तमंचे पर डिस्को वाला वीडियो अपलोड होने पर मंगलौर कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके पास से दो तमंचे मय कारतूस बरामद किये गये है। पूछताछ में उन्होेने अपना नाम विवेक कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम विझौली थाना कोतवाली मंगलौर हरिद्वार व सुमित कुमार पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी मौ. खालसा थाना कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार बताया। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *