राजधानी में आयकर विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप

बिल्डरों, शराब कारोबारियों व स्कूल संचालकों के ठिकानो पर हुई कार्यवाही
संवाददाता
देहरादून। राजधानी देहरादून में आज सुबह आयकर विभाग की अचानक हुई छापेमारी से हड़कंप मच गया। यह छापेमारी शहर के प्रमुख बिल्डरों, शराब कारोबारियों व स्कूल संचालकों के ठिकानों पर की गयी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह आयकर विभाग की टीमों ने एमकेपी रोड, द्वारका स्टोर क्षेत्र और राजपुर रोड स्थित कई ठिकानों पर अचानक छापेमारी की कार्यवाही शुरू की गयी। बताया जा रहा है कि जिन प्रमुख लोगों के यहां यह छापेमारी की कार्यवाही चल रही है, उनमें बड़े बिल्डर राकेश बत्ता, कसीगा स्कूल के संचालक रमेश बत्ता, शराब कारोबारी कमल अरोड़ा और प्रदीप वालिया, टिकैत सहित अन्य के नाम शामिल हैं।
आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि कुछ समय से बिल्डिंग प्रोजेक्ट्स और शराब कारोबार में इन कारोबारियों के यहंा से करोड़ों रुपये के अघोषित लेनदेन और संपत्तियों की जानकारी आयकर विभाग को मिली थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए आयकर विभाग द्वारा एक साथ इन सभी कारोबारियों के यहंा आज सुबह यह कार्यवाही की गयी है। वहीं इस मामले की खबर मिलते ही कारोबारी जगत में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि सूत्रों का यह भी कहना है कि आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा छापेमारी से संबंधित दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन पड़ताल की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक छापेमारी की यह कार्यवाही जारी थी। जिसके देर रात तक चलने की बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *