राजमिस्त्री की हत्या का खुलासा, साथी गिरफ्तार

शराब पीने के लिए खर्च हुए रुपयों को लेकर हुआ था झगड़ा
साथी मजदूर ने ही झगड़े के बाद हत्या को दिया अंजाम
संवाददाता
हरिद्वार। अक्टूबर माह में हुई राजमिस्त्री की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने राजमिस्त्री के साथी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब पीने को लेकर हुए खर्च रूपयों के चलते हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था।
जानकारी के अनुसार बीती 14 अक्टूबर को शाहजहाँपुर उ.प्र. निवासी नारद ने कोतवाली नगर हरिद्वार में तहरीर देकर बताया था कि उसके भाई रामनिवास जो कि पेशे से मिस्त्री था, कि दिनाँक 14 अक्टूबर को निर्माणाधीन मकान के अन्दर मृत्यु हो गयी हैं व उन्हे शक है कि उनके भाई की हत्या कि गयी है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज क जांच शुरू कर दी गयी।
मामले के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने सुरागरसी पतारसी करते हुए मृतक के साथ काम कर रहे सतेन्द्र पुत्र सोहनवीर निवासी ग्राम खटकी थाना परिक्षितगढ जिला मेरठ उ.प्र. हाल पता हरिहर चौक के पास सप्तऋषि कोतवाली नगर हरिद्वार नामक व्यक्ति को बीती रात बन्धा रोड हरिद्वार से हिरासत में लिया गया।
पूछताछ पर उसने बताया कि वह और मृतक निर्माणाधीन मकान में मिस्त्री का काम कर रहे थे। काम के दौरान दोनों के बीच जान पहचान हुयी साथ में छुटृी के बाद रोज रायवाला जाकर शराब पीने का सिलसिला शुरु हुआ। बताया कि 14 अक्टूबर को ठेकेदार द्वारा ईनाम के रुप में 500 रुपये मिलने पर मृतक के हिस्से में 300 रुपये तथा उसके हिस्से में 200 रुपये आए। रायवाला से दारु पीकर दोनों जब वापस निर्माणाधीन मकान पर लौटे तो ईनाम के रुपयों के बँटवारे को लेकर दोनों में बहस इतनी बढ़ गयी कि दोनों आपस में गाली गलौच व मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट के दौरान आरोपी ने मृतक की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने उसे हत्या की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *