Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंड“सखी कैब’’ बेड़े में जल्द जुड़ेंगे 6 अतिरिक्त ईवी वाहन

“सखी कैब’’ बेड़े में जल्द जुड़ेंगे 6 अतिरिक्त ईवी वाहन

 dipr

देहरादून। जिला प्रशासन द्वारा ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा के अन्तर्गत “फ्री सखी कैब सुविधा’’ अन्तर्गत जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, देहरादून को 2 ई०वी० नये वाहन (टाटा पंच) आंवटित किए गए है जो ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा में वाहन पार्क करने वाले वाहन स्वामियों को नजदीकी भीड—भाड़ व व्यस्त्तम वाले स्थानों तक लाने ले जाने की निःशुल्क सुविधा प्रदान कर रहे हैं। सखी कैब बेड़े में अब 6 अतिरिक्त वाहन जल्द जुड़ेगें जिससे पार्किंग में वाहन पार्क करने वालों को सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिलाधिकारी सविन बसंल ने शहर को जाम से राहत दिलाने तथा जनमानस को पार्किंग व्यवस्था की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु शहर में 3 स्थानों पर आटोमेटेड पार्किंग का निर्माण करवाया गया है, इस पार्किंग सुविधा को और अधिक बेहतर बनाने के लिए 2 ईवी वाहन “सखी कैब’’ शटल सेवा सुविधा दी गई हैं जिनका विधिवत् शुभारम्भ किया गया है। अब इस बेड़े में 6 अतिरक्ति ईवी वाहन दिए जा रहे हैं जिससे वाहन पार्क करने वालों को आने—जाने की सुविधा मिलेगी तथा यह वाहन पीपीपीमोड में संचालित होंगे।

जिला प्रशासन के शहर को जाम से निजात दिलाने तथा पार्किंग व्यवस्था में सुधार हेतु 3 नई आटोमेटेड पार्किंग निर्माण करवाया गया है, जिनमें परेडग्राउण्ड 111 वाहन क्षमता, तिब्बती मार्केट 132 तथा कोरोनेशन 18 वाहन क्षमता है। उत्तQ तीनों 261 वाहन क्षमता वाली पार्किंग जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा विधिवत् जनमानस को समर्पित की जाएगी।
निःशुल्क सटल सेवा सुविधा उपरान्त घंटाघर, सुभाष रोड, गांधीपार्क, परेडग्राउण्ड आसपास 5 किमी के दायरे में फ्री कैब की सेवा दी जा रही है। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा अनाधिकृत रूप से सड़क पर पार्क किए गए वाहनों पर अब कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पिछले 1 माह से एक डेडिकेटेड क्रेन स्थापित की गई है। देहरादून शहर में लगातार बढ़ती वाहनों की भीड़ और अपर्याप्त पार्किगं सुविधाओं के दृष्टिर्गत जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट आटोमेटेड पार्किंग परेड ग्राउण्ड के समीप, कोरोनेशन हॉस्पिटल, तिब्बती मार्केट में ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा का निर्माण किया गया है। 3 नई पार्किंग सुविधाओं में से परेड ग्राउण्ड के समीप निर्मित ऑटोमेटेड पार्किंग का संचालन वर्तमान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एन०आर०एल०एम०) योजना के अन्तर्गत गठित कृष्णा स्वयं सहायता समूह, विकास खण्ड विकासनगर के द्वारा किया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments