ढालवाला में शराब के ठेके का विरोध, पुलिस ने किया बलप्रयोग शराब का ठेका खुला, विरोध प्रदर्शन जारी

संवाददाता
टिहरी। युवक की हत्या के बाद ढालवाला क्षेत्र में शराब के ठेके को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। स्थानीय लोगों को जब पुलिस ने मौके से हटाने की कोशिश की, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। विरोध बढ़ने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर—बितर किया और शराब का ठेका खोल दिया गया है।
विदित हो कि बीती 25 अक्टूबर की रात लगभग साढ़े दस बजे खारास्रोत वाइन शाप के पास दो लोेगों के बीच आपसी कहासुनी व झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान एक युवक द्वारा दूसरे युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी थी। दोनो युवक मुनि की रेती क्षेत्र के निवासी बताये गये। युवक की मौत के बाद गुस्साये लोगों ने उसका शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस शराब के ठेके के कारण यहंा कई गम्भीर घटनाए घट चुकी है। इसलिए इस शराब के ठेके को हटाया जाये। हालांकि पुलिस ने उस दिन तो लोगों को समझा बुझाकर हटाया गया लेकिन स्थानीय लोगों ने शराब के ठेके को हटाने को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया गया जो लगातार जारी है।
हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आज ठेका खुलने के बावजूद लोगों का विरोध थमा नहीं है। आंदोलनकारी अब भी कुंभ मेला पार्किंग में धरने पर बैठे हुए हैं और शराब का ठेका बंद कराने की मांग पर अड़े हैं। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है। मौके पर आबकारी विभाग की टीम और वरिष्ठ अधिकारी लगातार उपस्थित रहकर आंदोलनकारियों से संवाद की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने कहा कि ठेका बंद करने का निर्णय शासन स्तर पर लिया जा सकता है, विभाग अपने स्तर पर ऐसा नहीं कर सकता। पुलिस प्रशासन का कहना है कि उनकी तैनाती केवल शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है। इस बीच, ठेके के विरोध में आमरण अनशन पर बैठे राजन बिष्ट और संदीप भंडारी की तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ने उन्हें उठाकर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया है। जबकि उनका तीसरा साथी विकास चंद्र रयाल अब भी अनशन पर डटा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक ढालवाला क्षेत्र से शराब का ठेका हटाया नहीं जाता, उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *