प्रेमिका के मंगेतर ने भाई के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम
रिश्ते में अड़चन बनना पड़ा महंगा, जान गंवाकर देनी पड़ी कीमत
संवाददाता
हरिद्वार। युवक की गला काट कर की गयी हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की प्रेमिका के मंगेतर को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारे मंगेतर ने इस हत्या को अपने भाई के साथ मिलकर अंजाम दिया था जिसकी तलाश की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेेन्द्र डोबाल ने बताया कि रामपुर कोतवाली गंगनहर निवासी मौ. इसरार द्वारा कोतवाली गंगनहर में तहरीर देकर बताया गया था कि मेरा पुत्र आश मौहम्मद 26 अक्टूबर को लगभग शाम 7 बजे घर से खाना खा कर व अपना मोबाईल साथ लेकर बाहर गया था। एक बार बात होने के बाद दोबारा कॉल किया तो फोन की घंटी बजी किन्तु फोन नही उठा। जिसकी की गयी लेकिन बाद में फोन भी बंद आने लगा। अगले दिन पता चला कि बेटे को अस्तग नाम के युवक ने फोन कर बुलाया गया था और फिर अपने भाई के साथ मिलकर आश मौहम्मद को रामपुर गांव में शिव मंदिर के पीछे खाली मैदान में पहले गला दबाकर हत्या की और फिर कहीं जिंदा नहीं बच जाए इसलिए शमशाद के गन्ने के खेत मे ले जाकर गला रेत कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नामजद हत्यारोपी इंतजार उर्फ अस्तग भागने की फिराक में है और रेलवे स्टेशन रूड़की की ओर आने वाला है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने बताये गये स्थान से इंतजार उर्फ अस्तग को वारदात में इस्तेमाल मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी इंतजार उर्फ अस्तग ने बताया कि उसका अपनी पसंद की लड़की से रिश्ता तय हो गया था। इस बीच उसकी मंगेतर का किसी युवक से प्रेम प्रसंग होने की जानकारी मिलने पर अस्तग ने उससे बात की तो मंगेतर ने बताया कि अब उसका आशु नामक युवक से कोई संबंध नही है। हत्यारोपी ने अपनी मंगेतर को नया मोबाइल और सिम देने के बाद उस पर तथा कथित प्रेमी पर भी नजर रखनी शुरु की थी।
इस बीच हत्यारोपी अस्तग व मृतक का मिलना हुआ तो मृतक ने कुछ खास बात करने की बात कही तो दोनों की इंस्टाग्राम पर बात होने लगी। दिनांक 26 अक्टूबर को हत्यारोपी ने रात के वक्त मृतक को इंस्टाग्राम पर कॉल कर गाँव में डांडी मे मन्दिर के पास मिलने को बुलाया। दोनों ने वहाँ पर बैठकर पहले सुल्फा पिया और नशा होने के बाद जब दोनों के बीच बातचीत शुरु हुई तो मृतक ने हत्यारोपी को रिश्ता तोड़ने या फिर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। जिसपर दोनों के बीच गुत्थम गुत्था हुई तो हत्यारोपी ने अपने पास रखा चाकू निकाल मृतक के गले मे लगा दिया और अपने भाई को मौके पर बुलाकर गला घोंटकर मृतक की हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर लाश को गन्ने के खेत मे ले जाकर चाकू से गला रेत दिया। पुलिस अब दुसरे हत्यारोपी की तलाश में जुट गयी है।
युवक का हत्यारा गिरफ्तार
