दो हुड़दंगी दबोचे

संवाददाता
हरिद्वार। सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर पुलिस को सूचना मिली कि चौकी मायापुर से पुराना रानीपुर मोड के पास दो व्यक्ति सडक के बीच में शराब के नशे में उत्पात मचा रहे थे तथा आपस में मारपीट में उतारु थे। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनो पक्ष आपस में पैसे के लेन—देन को लेकर आपस में लडाई— झगडा कर रहे हैं व एक दूसरे पर पत्थर फेंक रहे थे। जिन्हे मौके पर काफी समझाया गया तो उक्त दोनो पक्ष मारने मरने की बात करने लगे तथा मारपीट में उतारु हुए। जिनके द्वारा संज्ञेय अपराध करने की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा उक्त दोनो को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होने अपना नाम संजीव कुमार पुत्र साधुराम निवासी ग्राम अथाई थाना भोपा जिला मुज्जफर नगर उत्तर प्रदेश, हाल पता लेवर कॉलोनी व आकाश कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी शिमली थाना लक्सर जनपद हरिद्वार बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *