देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृह विभाग को निर्देश दिये कि ऐसा एप बनाये जिससे सत्यापन प्रक्रिया में सरल हो सके।
आज यहां देवभूमि उत्तराखंड में डेमोग्राफी चेंज विषयों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीर रुख अपनाते हुए गृह विभाग को पुलिस की सत्यापन प्रकिया को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निर्देश जारी किये। गृह सचिव श्ौलेश बगौली को दिए दिशा निर्देशों में सीएम धामी ने कहा है कि यहां आकर काम करने वालों के लिए सत्यापन की प्रव्रिQया को कड़ा किया जाए, और स्थानीय पुलिस को इसके लिए आसान एप बनाया जाए. क्योंकि आमतौर पर देखा गया है कि मैदानी जिलों में पुलिस की व्यस्तताएं अधिक है,जिसकी वजह से सत्यापन का काम केवल अभियान तक सीमित रह जाता है। ऐसे में जब अभियान चलता है तो बहुत से लोग पकड़ में आते है। पिछले दिनों देहरादून हरिद्वार में चलाए गए अभियान में बंग्लादेशी घुसपैठियों की मौजूदगी हैरान करने वाली थी। जानकारी के मुताबिक गृह विभाग द्वारा अपने अंतर्गत पुलिस प्रशासन को एक ऐसी एप बनाने को कहा है जोकि पुलिस के लिए सत्यापन प्रकिया को आसान बनाएगा। पुलिस और शासन का आई टी विभाग मिलकर काम कर रहा है. ताकि यहां आने वाले का एक डेटा बेस तैयार हो सके। अभी तक सत्यापन का कोई रिकॉर्ड पुलिस के पास नहीं रहता,अलग अलग थाना चौकियों में सत्यापन प्रव्रिQया एक रजिस्टर तक सीमित है। हालांकि पुलिस मुख्यालय ने अब उक्त रजिस्टर में दर्ज जानकारियों को मुख्यालय मंगवाना शुरू किया है। सूत्रों के मुताबिक उक्त एप का ट्रायल का काम चल रहा है,और इसी माह के अंत तक ये पूरी तरह से काम करना शुरू कर देगा। इस एप पर फोकस कर रही कुमाऊं मंडल की पुलिस महानिरीक्षक रिद्धिम अग्रवाल का कहना है कि सत्यापन की चुनौतियों को कम करने के लिए पुलिस प्रशासन तकनीक की मदद ले रहा है। यदि ये एप कामयाब हो गया तो इससे पुलिस प्रशासन के साथ साथ बाहरी शहरों से आए लोगों की भी मुश्किलें आसान हो जाएंगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि हमारी सरकार देवभूमि की संस्कृति को संजोए रखने के लिए वचनबद्ध है। बाहरी शहरों से आए लोग किस प्रवृति के है, ये जानने के लिए सत्यापन अनिवार्य कराया गया है.हम चाहते है इस सत्यापन प्रकिया में लम्बा वक्त न लगे, इस लिए गृह विभाग से आधुनिक तकनीक का सहारा लेने के लिए कहा गया है.। ताकि सत्यापन की प्रक्रिया आसान और प्रभावी रूप से कम कर सके।
ऐसा एप बनाये जिससे सत्यापन प्रक्रिया सरल होःधामी
