Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखंडसीएम ने चमोली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

सीएम ने चमोली के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण

 dipr
  • अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज चमोली जिले के नंदानगर क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। उन्होने प्रभावित परिवारों से सीधे भेंट कर उनका हालचाल जाना और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा की इस घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है और सभी आवश्यक संसाधन प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। राहत शिविरों का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने भोजन, चिकित्सा, स्वच्छता, पेयजल और अस्थायी आवास की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होने जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए कि प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजीवन को जल्द से जल्द सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं और भविष्य में आपदाओं से निपटने के लिए स्थायी समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments