Thursday, October 22, 2026
HomeUttarakhandदेहरादून में बारिश से मची तबाही, CM ने ग्राउंड जीरो पहुंचकर आपदा...

देहरादून में बारिश से मची तबाही, CM ने ग्राउंड जीरो पहुंचकर आपदा प्रभावित इलाकों का किया जायज़ा

 dipr

देहरादून में भारी बारिश ने तबाही मचाई हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार सुबह ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। इस दौराहन सीएम ने मालदेवता में अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लिया।

ग्राउंड जीरो पर पहुंचे सीएम धामी

मुख्यमंत्री धामी मंगलवार को मालदेवता क्षेत्र ओर केसरवाला का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएम ने अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों की गति तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

बंद मार्गों को जल्द चालू करने के दिए निर्देश

सीएम धामी ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों, पुलों और सरकारी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे आमजन के जीवन पर भी व्यापक असर पड़ा है। उन्होंने निर्देश दिए कि बंद मार्गों को जल्द चालू किया जाए। इसके साथ ही सुरक्षित पेयजल और बिजली की आपूर्ति तत्काल सुनिश्चित की जाए।

शासन और प्रशासन की टीम फील्ड में सक्रिय: CM

सीएम धामी ने कहा कि शासन और प्रशासन की टीम लगातार फील्ड में सक्रिय है। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। सीएम ने कहा कि नदियों के जलस्तर में वृद्ध‍ि को देखते हुए आपदा से निपटने के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

नागरिकों की समस्याओं को किया जाए जल्द हल: CM

बता दें सीएम राज्य आपदा परिचालन केंद्र और विभिन्न जिलों की परिस्थितियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। साथ ही सभी जिलाधिकारियों के साथ नियमित संपर्क बनाए हुए हैं। सीएम ने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों के हर एक नागरिक की समस्याओं को तात्कालिक प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments