बड़ी खबर देहरादून से: देवभूमि इंस्टीट्यूट में फंसे 200 छात्रों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू, सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया

देहरादून : जिले के पौंधा स्थित देवभूमि इंस्टिट्यूट परिसर में जलभराव में फंसे लगभग 200 छात्र-छात्राओं को एसडीआरएफ ने त्वरित रेस्क्यू अभियान संचालित कर सुरक्षित बाहर निकाला।

बता दें कि देहरादून जिले के पौंधा स्थित देवभूमि इंस्टिट्यूट परिसर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसमें लगभग 200 छात्र-छात्राएं फंसे होने की सूचना एसडीआरएफ को प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, देहरादून से एक रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना की गई। टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर त्वरित रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया। जलभराव के बीच टीम ने अत्यंत सूझबूझ एवं तत्परता से कार्य करते हुए सभी 200 छात्र-छात्राओं को सुरक्षित बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। एसडीआरएफ उत्तराखंड द्वारा यह रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *