व्हाट्सप्प पर हुआ लाखों के कारोबार का खुलासा
7130 रूपयेए 9 सटृा पर्चियांए 3 मोबाईलए 2 पैनए 1 डायरी बरामद
संवाददाता
चम्पावत। जिले में चल रहे सट्टा कारोबार का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य सट्टा किंग को उसके दो साथियों सहित गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 7130 रूपये की नगदीए 9 सट्टा पर्चियंाए तीन मोबाइलए 2 पैन व एक डायरी बरामद की गयी है। सट्टा किंग के पास से बरामद मोबाइल फोन पर लाखों के कारोबार का पर्दाफाश हुआ है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज एसओजी टीम को सूचना मिली कि टनकपुर क्षेत्र से जिले में सट्टे का बड़ा कारोबार चलाया जा रहा है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसओजी टीम द्वारा जब जांच की गयी तो मामला सही पाया गया। जिस पर एसओजी टीम द्वारा प्रभारी उप निरीक्षक कमलेश भटृ के नेतृत्व में बताये गये स्थान शारदा घाट गेटए नन्दाराम धर्मशाला के निकटए पिथौरागढ़ चुंगी रोड स्थित कबाड़ की दुकान पर दबिश दी गई। जहाँ पर तीन लोगों को रंगे हाथ सटृा की खाईख्नबाड़ी करते गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 7130 रूपये की नगदीए 9 सट्टा पर्चियंाए तीन मोबाइलए 2 पैन व एक डायरी बरामद की गयी। पूछताछ में उन्होने अपना नाम किशोर शर्मा उर्फ बगड़ पुत्र विश्राम शर्माए निवासी वार्ड नंण् 1ए शारदा घाटए थाना टनकपुरए राजकुमार उर्फ राजू पुत्र मुन्नालालए निवासी वार्ड नंण् 1ए शारदा घाटए थाना टनकपुर व सलमान पुत्र मुनीम खानए निवासी वार्ड नंण् 5ए थाना टनकपुर बताया। बताया कि कस्बा टनकपुर में काफी समय सें सलमान पूरे शहर का सटृा विवरण व पैसे लेकर सटृा की खाई बाड़ी का कारोबार चलाता है व सटृा अंक व विजेता की भी डिटेल देता है जिसके साथी किशोर व राजकुमार सलमान के लिये काम करते है। सलमान ने दिल्ली निवासी सोनू को सटृा देने की जानकारी दी है व सभी लेन देन का विवरण व्हाट्सप्प के माध्यम सें करना बताया। पूछताछ में आरोपियों से टनकपुर बनबसा क्षेत्र के करीब 25ख्न30 अन्य सटृा कारोबारी की जानकारी प्राप्त हुई हैए एसओजी चंपावत द्वारा जिसकी जांच कर शीघ्र ही उन लोगों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।
सटृा किंग साथियों सहित गिरफ्तार
