नशा तस्करी में मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

हमारे संवाददाता
हरिद्वार। मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार करने वाले एक शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 60 नशीले इंजेक्शन व इंजेक्शन बेच कर कमाई नगदी बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज कोतवाली लक्सर पुलिस ने नशा तस्करी की एक सूचना के आधार पर एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गयी। इस दौरान मेडिकल स्टोर संचालक को हिरासत में लेकर जब खोजबीन की गयी तो उसके पास से 60 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। जिनका वह कोई प्रमाण नहीं दे सका। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक पुत्र धर्मवीर निवासी बुक्कनपुर थाना पथरी जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस ने उसके पास से नशीले कैप्सूल बेच कर कमाई गयी 2820 रूपये की धनराशि भी बरामद की गयी है। बहरहाल पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *