—एनएआरआई रिपोर्ट के खिलाफ— महिला कांग्रेस का भाजपा मुख्यालय कूच, दर्जनों गिरफ्तार

देहरादून। बढते अपराध व एनएआरआई रिपोर्ट के खिलाफ महिला कांग्रेस द्वारा भाजपा मुख्यालय के लिए कूच किया गया। जहां पुलिस ने दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन पहुंचाया।
आज यहां पूर्व निर्धारित कार्यव्रQम के तहत प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हिम पैलेस के निकट एलआईसी बिल्डिंग के पास एकत्रित हुए। जहां से उन्होंने बढते अपराधों व एनएआरआई रिपोर्ट के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा मुख्यालय बलबीर रोड के लिए कूच किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सन वैली स्कूल के गेट नम्बर एक के पास पहुंचे जहां पर पुलिस ने बैरकेडिंग लगाकर उनको रोक दिया। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच तीखी नोंक झोंक हुई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरकेडिंग के ऊपर चढकर भाजपा मुख्यालय की तरफ जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उनको रोक दिया। जिसके बाद वह वहीं धरने पर बैठ गये और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान उनका कहना था कि भाजपा सरकार ने एनएआरआई की रिपोर्ट में देहरादून को देश के शीर्ष 10 महिला अपराधों प्रभावित शहरों में शामिल किये जाने रिपोर्ट का वह विरोध करते हैं। जिसके लिए भाजपा सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह वहीं पर धरने पर बैठे रहे। जिसके बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर वाहनों में बैठाकर पुलिस लाईन पहुंचाया जहां से उनको निजी मुचलकों पर छोड दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *