हरिद्वार। जंगल में शिकार करने की योजना बना रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से एक बदंूक व कारतूस बरामद किये गये है।
जानकारी के अनुसार बीती शाम थाना बुग्गावाला पुलिस ने एक सूचना के बाद बुधवाशहीद पुल के पास से 3 आरोपियों राजकुमार पुत्र अतर, अनिल कुमार पुत्र ओमप्रकाश और संदीप सिंह पुत्र सुक्कड़ सिंह को एक देशी बंदूक व 1 जिन्दा कारतूस व 3 खोका कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कल हम तीनों जंगल में शिकार करने जा रहे थे कि हमें पुलिस ने पकड लिया। आरोपी अनिल ने पूछताछ पर बताया कि मै जंगल में लकडी लेने गया था तब यह बन्दूक मुझे 10—12 दिन पहले जंगल में एक रेणी के पेड पर टंगी मिली थी तथा कारतूस भी वहीं पर एक सफेद पन्नी में मिले थे। जिसे लेकर मैं अपने घर आ गया था कल दिन में हम तीनों ने शिकार की योजना बनाई थी तो मैने यह बन्दूक और कारतूस राजकुमार को दिये थे। पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश कर दिया है।
बदंूक व कारतूस सहित तीन गिरफ्तार जंगल में शिकार करने की फिराक में थे आरोपी
