सैक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाओं सहित पांच गिरफ्तार

देहरादून। किराये के मकान में चल रहे सैक्स रैकेट का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो महिलाओ सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से नगदी व आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। सैक्स रैकेट चलाने वाला मुख्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज एसएसपी देहरादून को सूचना मिली कि विकास नगर क्षेत्रान्तर्गत हरबर्टपुर स्थित एक मकान में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिस पर एएचटीयू देहरादून तथा विकासनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बीती रात हरबर्टपुर स्थित सोनिया बस्ती निकट बिजली घर के पास वार्ड नंबर 5 में एक मकान में औचक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस को मकान के अलग—अलग कमरों में 2 पुरुष तथा 2 महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। मौके से पुलिस द्वारा मकान के केयर टेकर सहित सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कोतवाली विकासनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में मकान के केयर टेकर जय नारायण शर्मा पुत्र महेश आनंद शर्मा द्वारा बताया गया कि उक्त मकान को राजकुमार नाम के व्यक्ति द्वारा किराये पर लिया गया है, जिसमे उनके द्वारा बाहरी राज्यों की रहने वाली महिलाओं को बुलाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाया जाता है तथा उसके द्वारा उक्त मकान की देखभाल तथा प्रबंधन का कार्य देखा जाता है। आरोपी राजकुमार द्वारा ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर उनसे डील करते हुए कमरे में बुलाया जाता है तथा आरोपी जय नारायण द्वारा उनसे पैसे लेकर उन्हें महिलाओं/युवतियों के पास भेजा जाता है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी राजकुमार पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जा चुका है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी जा रही है। वहीं गिरफ्तार अन्य आरोपियों के नाम हरि किशोर पुत्र शिव शरण निवासी मंडी चौक चिरंजीपुर, थाना विकास नगर, देहरादून व विक्की पुत्र राकेश कुमार निवासी रामबाग हरबर्टपुर, हरियाणा व उत्तरप्रदेश की दो महिलाए बतायी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *