- वाहन में सवार थे 8 लोग, बाकी घायलों का उपचार जारी
रूद्रप्रयाग। मुनकटिया में आज सुबह एक बुलोरो वाहन के ऊपर अचानक मलवा आ जाने से जहंा दो लोगों की मौत हो गयी वहीं छह लोग घायल हुए है। वाहन में 8 लोग सवार बताये जा रहे है। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ ने त्वरित मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहंा से तीन लोगों की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हे हायर सेन्टर रैफर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन में एक बुलोरो वाहन अचानक पहाड़ से आये मलबे की चपेट में आ गया। वाहन में 8 व्यक्ति सवार थे जिनमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि छह लोग घायल हो गये। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतकों व घायलों को बाहर निकाला और सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया। जहंा तीन की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हे हायर सेन्टर रैफर कर दिया गया है। घायलों के नाम मोहित चौहान पुत्र उपेन्द्र चौहान, नवीन सिह रावत पुत्र जयेन्द्र सिंह रावत निवासी बडकोट उत्तरकाशी (गम्भीर घायल), प्रतिभा पुत्री गिरवीर सिंह निवासी बडकोट उत्तरकाशी (गम्भीर घायल), ममता पुत्री चेन सिंह निवासी बडकोट उत्तरकाशी (गम्भीर घायल), राजेश्वरी पत्नी नवीन निवासी उत्तरकाशी, पंकज पुत्र हुकम सिंह निवासी कोकमल्ला नन्दानगर चमोली (वाहन चालक) वही मृतकों की पहचान रीता पत्नी उदय सिंह निवासी बडकोट उत्तरकाशी व चन्द्र सिंह पुत्र कलम सिंह निवासी बडकोट उत्तरकाशी के रूप में की गयी है।
बोलेरो पर गिरा मलवा 2 की मौत, 3 गम्भीर घायल
