चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित

  • गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने दी जानकारी

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग द्वारा जारी रेड व ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा को 5 सितंबर 2025 तक स्थगित कर दिया गया है।
यह जानकारी गढ़वाल मंडल आयुक्त, विनय शंकर पांडे द्वारा दी गयी है। गढ़वाल मंडल आयुक्त ने बताया कि मौसम की गंभीर परिस्थितियों को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रहे भूस्खलन, रास्तों के क्षतिग्रस्त होने और बारिश के कारण बढ़े खतरे को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे फिलहाल यात्रा स्थलों की ओर रुख न करें और स्थानीय प्रशासन व मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें। प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि जैसे ही मौसम की स्थिति सामान्य होगी और रास्ते सुरक्षित होंगे, यात्रा को पुनः शुरू करने पर विचार किया जाएगा।
विदित हो कि बीती रात से राज्य के सभी जिलों मेें भारी बारिश चल रही है। जिसके कारण जहंा कई सड़कों पर मलबा आने से वह बंद हो चुकी है तो कहीं भूस्खलन के चलते दुकान, मकानों व अन्य जगहों को भारी नुकसान पहुंचा है। जिसके चलते सभी स्थानों पर आवाजाही दूर्भर हो चुकी हैै। इसके चलते शासन की ओर से चारधाम व हेमकुंड यात्रा 5 सितम्बर तक के लिए स्थगित कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *