पुलिस की तत्काल कार्रवाई

  • पब के बाहर मारपीट करने वाले चार बाउंसर गिरफ्तार

देहरादून। पब के बाहर दो भाइयों से मारपीट करने वाले चार बांउसरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीती 28 अगस्त को तरुण वासन निवासी रेस कोर्स देहरादून द्वारा थाना राजपुर में तहरीर देकर बताया गया कि मसूरी डायवर्जन स्थित एक बार के पास बार स्वामी व उसके बाउंसरो से गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में उनके द्वारा उनसे तथा उनके भाई के साथ गाली गालौच करते हुए मारपीट की गई, जिसमें उन दोनो को काफी चोटें आई हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। जिनमें से चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके नाम मोहित पुत्र जगजीत निवासी पिलखनी, थाना नकुड, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, रवि पुत्र भुलन सिंह निवासी पिलखनी, थाना नकुड, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, आजम पुत्र इमरान निवासी खानपुर, थाना गंगोह जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश, हाल पता आईटी पार्क, देहरादून व उदय पुत्र शिवपाल निवासी ग्राम पिपली, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश, हाल जाखन, राजपुर बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *