Headlines

सरकार ने प्राचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव को दी मंजूरी।

  • कैबिनेट की बैठक में किए गए तीन फैसले
  • कुंभ मेले के लिए 82 अधिकारी नियुक्त होंगे
  • ई—स्टाम्प व्यवस्था में भी होगा सुधार

देहरादून। आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में आधा दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा की गई जिनमें से तीन प्रस्तावों पर कैबिनेट ने थोड़े बहुत संशोधन के साथ अपनी मंजूरी दे दी गई जबकि कुछ प्रस्तावों को स्पष्टीकरण के लिए वापस विभागों को भेजा गया है।
राज्य में 2027 में आयोजित कुंभ मेले की तैयारियों के लिए 82 पदों पर नियुक्ति को आज की कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी गई है। मेले के सफल संचालन के मद्देनजर लिए गए इस फैसले से मेले के आयोजन की व्यवस्थाओं को अधिक बेहतर बनाया जा सकेगा। इसमें कुछ अधिकारियों को डेपुटेशन पर भेजा जा सकता है तथा कुछ नियुक्तियां की जा सकेगी।
इसके अलावा आज की कैबिनेट में शिक्षा विभाग में प्राचार्यो की नियुक्तियां तथा सेवा नियमावली में संशोधन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है जिससे पदोन्नति योग्यता और तैनाती में आ रही दिक्कतों को दूर किया जा सकेगा। तथा भविष्य में प्राचार्य की नियुक्तियों को लेकर आ रही शिकायतें कम होगी तथा पारदर्शिता बढ़ेगी। कैबिनेट की बैठक में आज तीसरा और अहम फैसला ई स्टाम्प व्यवस्था में सुधार लाने के रूप में किया गया। ई स्टाम्प व्यवस्था को पारदर्शी और सरल बनाया जाएगा। ई स्टाम्प की खरीद व बिक्री की प्रक्रिया को डिजिटल बनाने से इसकी गड़बड़ियां कम होगी और वित्तीय अनियमितताओं की गुंजाइश कम होगी। बैठक में लिए गए इन निर्णयों से राज्य के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती मिलेगी तथा कुंभ जैसे बड़े आयोजनों की तैयारी सुचारू ढंग से हो सकेगी राज्य में पंचायत चुनाव के कारण चुनाव आचार संहिता लागू है। जिसकी वजह से बैठक के निर्णर्यो की जानकारी पत्रकार वार्ता द्वारा नहीं दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *