भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति को संबोधित अपने पत्र में उन्होंने अनुच्छेद 67(क) के तहत त्यागपत्र सौंपा। इस्तीफे में उन्होंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और संसद सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए अपने कार्यकाल को सौहार्दपूर्ण और सम्मानजनक बताया। उन्होंने भारत की अभूतपूर्व आर्थिक प्रगति और वैश्विक मंच पर बढ़ते प्रभाव को देखकर गर्व महसूस किया और देश के उज्ज्वल भविष्य में अटूट विश्वास जताया। उपराष्ट्रपति पद पर रहते हुए प्राप्त अनुभवों और योगदान को उन्होंने अपने जीवन की अमूल्य धरोहर बताया।

