हिस्ट्रीशीटर पागल बनकर घूम रहा था, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

•जिलाबदर होने के साथ ही कई बार जा चुका है जेल

हरिद्वार। कांवड़ मेले की आड़ में पागल बनकर घूम रहे एक जिलाबदर बदमाश को वारदात करने से पहले ही थाना जीआरपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से एक धारदार छूरा भी बरामद हुआ है। आरोपी उत्तरप्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना जीआरपी लक्सर क्षेत्रांतर्गत रेलवे स्टेशन रूड़की में पुलिस गश्त के दौरान प्लेटफार्म पर बैठा एक व्यक्ति संदिग्ध नजर आया। जिससे पूछताछ करने पर वह कोई भी सही जानकारी पुलिस को नहीं दे रहा था साथ में कोई न होने पर पुलिस ने जब आसपास पूछताछ की तो लोगों ने बताया कि कई घंटों से यहां वहां देखते हुए पागल जैसी हरकते कर रहा है लेकिन चौकन्नी जीआरपी पुलिस द्वारा उसको लगातार वॉच किया गया और मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक खतरनाक नाजायज छुरा बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना नाम अभिषेक शुक्ला पुत्र दयाशंकर शुक्ला निवासी— वार्ड नं. 8 कुम्हारन टोला गोला थाना गोला गोकर्णनाथ जनपद लखीमपुर खीरी उ.प्र. बताया। जो अपनी पहचान छुपाते हुये पागल होने का नाटक कर रहा था, से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। इस पर पुलिस ने जब उत्तर प्रदेश पुलिस से संपर्क किया गया तो वहां से जानकारी मिली कि आरोपी अभिषेक शुक्ला के खिलाफ जनपद लखीमपुर—खीरी के थाना गोला में संगीन धाराओं मे विभिन्न मुकदमे दर्ज है साथ ही आरोपी वहां का हिस्ट्रीशीटर बदमाश होने के साथ—साथ वहां से जिलाबदर भी है। बहरहाल पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहंा से उसे जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *