Thursday, October 22, 2026
HomeUncategorizedभव्य व दिव्य होगी कावड़ यात्राः धामी

भव्य व दिव्य होगी कावड़ यात्राः धामी

 dipr
  • मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक, परखी तैयारियां
  • कावड़ियों का फूलों से होगा स्वागत, सुरक्षा कड़ी

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यहां मेला कंट्रोल टावर भवन में बुलाई गई अधिकारियों की बैठक में कांवड़ यात्रा मेले की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिसमें उन्होंने यात्रा को लेकर अब तक की गई तैयारियों को परखा तथा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के पुख्ता इंतजाम किया जाए जिससे कांवड़िए अच्छे अनुभवों के साथ वापस लौट कर जाए।
उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा में आने वाले कावड़ियों का भव्य व दिव्य तरीके से स्वागत होगा। हर साल की तरह इस साल भी दो से तीन करोड़ तक कावंड़ियों के उत्तराखंड आने का अनुमान है। जिसके लिए सभी विभागों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियंा की गई है। यात्रा मार्गों पर सुरक्षा से लेकर पथ प्रकाश, पेयजल व शौचालयों से लेकर कांवड़ियों के लिए खानपान तक की व्यवस्था की गई है। मेला क्षेत्र में क्राउड कंट्रोल के लिए रूट प्लान तथा पार्किंग की व्यवस्था व घाटों पर स्नान की व्यवस्था तक होगी। कांवड़ियों का हर साल की तरह हेलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा से स्वागत किया जाएगा।
व्यवस्थाओं को अधिक से अधिक चुस्त—दुरुस्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री धामी ने आज यहां सभी विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारियों का फीडबैक लिया तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। बैठक में मुख्य सचिव से लेकर जिला अधिकारी व एसएसपी तथा मेलाधिकारी सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि यात्रा मार्गों पर सभी होटलों, रेस्टोरेंटों और रेडी पटरी विक्रेताओं का सत्यापन किया जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में अब तक 37 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं तथा यात्रा अभी तक ठीक ढंग से संचालित हो रही है उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा भी सकुशल संपन्न हो सके इसके प्रयास हर स्तर पर किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments