कांवड़ यात्रियों का ट्रक पलटा: तीन की मौत, 18 घायल

टिहरी। सड़क दुर्घटना में आज सुबह कांवड़ यात्रियों का ट्रक पलट जाने से जहंा तीन कांवड़ यात्रियों की मौत हो गयी वहीं 18 यात्री गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ टीम मौकेे पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाते हुए मृतकों व घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहंा पांच की हालत चिंताजनक देखते हुए उन्हे ऋषिकेश एम्स रैफर कर दिया गया है।

सड़क हादसे का यह मामला टिहरी जनपद के नरेन्द्र नगर क्षेत्र में हुआ है। जानकारी के अनुसार आज सुबह कांवड़ यात्रियों का एक ट्रक हर्षिल उत्तरकाशी में भंडारे के लिए जा रहा था। बताया जा रहा है कि जब यह ट्रक नरेन्द्रनगर क्षेत्रांर्तगत फकोट से आगे ताछला के पास पहुंचा तो ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गयी। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी। जिस पर घटना क सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र नगर संजय मिश्रा दल बल व एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव राहत कार्य शुरू किया। इस दौरान एक चार साल का बच्चा भी ट्रक में आगे फंसा मिला जिसको पुलिस ने सकुशल बाहर निकाल दिया। राहत व बचाव कार्य के दौरान तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी जबकि 18 लोग घायल मिले। राहत व बचाव टीम ने मृतकों व घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहंा पांच की हालत गम्भीर देखते हुए उन्हे ऋषिकेश एम्स रैफर कर दिया गया है। कांवड़ यात्रा के इस दल में सभी लोग बुलंदशहर निवासी है। वहीं मृतकों के नाम विक्की पुत्र महेंद्र, सुनील सैनी पुत्र मिलचंद व संजय है।
हादसें में घायल हुए लोगों के नाम ईश्वर सैनी पुत्र फूल सिंह सैनी, अतर सिंह पुत्र यादराम, रवि पुत्र अतर सिंह, संदीप गिरी पुत्र मुकेश, झम्मन सिंह पुत्र बुद्धु, बनवारी पुत्र किशनलाल, मुकेश पुत्र मुरारी लाल मित्तल, प्रेम सिंग पुत्र सोहन, जुगनू पुत्र देवी सिंह, तुषार पुत्र सुनील प्रजापति, भजन लाल पुत्र बाबूलाल, लेखराज पुत्र गोपी सिंह, टिंकू पुत्र रुद्रप्रकाश, मूलचंद पुत्र लक्ष्मण, राहुल पुत्र किन्चित, नकुल पुत्र राहुल, बिशन पुत्र देशराज व विनीत बताये जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *