Jammu Kashmir Encounter : शोपियां में लश्कर के दो आतंकियों ने पुलिस के आगे किया सरेंडर,हथियार बरामद

Jammu Kashmir Encounter

श्रीनगर। Jammu Kashmir Encounter :  जम्मू-कश्मीर के शोपियां में लश्कर के दो आतंकियों ने पुलिस के आगे सरेंडर किया है। इन आतंकवादियों की पहचान इरफान बशीर और उजैर सलाम के रूप में हुई है। बीते दिन सुरक्षाबलों ने जिले के बसकुचन इलाके में तलाशी अभियान चलाया था।

Uttarakhand Sting Case : स्टिंग मामले में सीबीआई की जांच तेज, मंत्री उनियाल समेत कई नेताओं को पूछताछ के लिए बुलाया

इसी बीच दो आतंकियों ने सुरक्षाबलों के आगे सरेंडर कर दिया। इन आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। उनके पास से दो एके-56 राइफलें, 4 मैगजीन, 102 राउंड (7.62×39 मिमी), 2 हैंड ग्रेनेड, 2 पाउच आदि बरामद किए गए हैं। दोनों आतंकियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्जकर ली गई है और आगे की जांच जारी है।

बसकुचन इलाके में शुरू किया गया तलाशी अभियान

ऑपरेशन का ब्यौरा देते हुए अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षाबलों ने बुधवार रात बसकुचन इलाके में विशेष इनपुट के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान (सीएएसओ) शुरू किया। उन्होंने कहा कि इलाके की घेराबंदी प्रभावी ढंग से की गई और पास के एक बाग में आतंकवादियों की गतिविधि देखी गई। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया।

खुद को घिरता देख लश्कर-ए-तैयबा के दो हाइब्रिड आतंकवादियों ने सरेंडर कर दिया। आतंकियों के पास से दो एके-56 राइफल, चार मैगजीन, 102 राउंड, दो हैंड ग्रेनेड, दो पाउच, 5,400 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, एक स्मार्टवॉच और एक आधार कार्ड बरामद किया गया है।

सुरक्षाबलों ने जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो हाइब्रिड आतंकवादियों को पकड़ा है। यह एक बड़ी ऑपरेशनल सफलता थी। हाइब्रिड आतंकवादी वे होते हैं जिन्हें उग्रवादी के रूप में सूचीबद्ध नहीं किया गया है। लेकिन वे आतंकवादी हमले को अंजाम देने के लिए पर्याप्त रूप से कट्टरपंथी होते हैं और फिर सामान्य जीवन में वापस लौट जाते हैं।

सोपोर से आतंकी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने बुधवार को सीमा पार नार्को-टेरर मॉड्यूल में शामिल घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि एसआईए कश्मीर ने उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के अमरगढ़ इलाके के निवासी घोषित अपराधी अब्दुल राशिद मीर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। वह पिछले दो साल से फरार था।

उन्होंने कहा कि आरोपी घाटी में सक्रिय सीमा पार नार्को-टेरर मॉड्यूल का हिस्सा है। लश्कर के आतंकी गुटों द्वारा सीमा पार से सोपोर शहर में नशीले पदार्थ और छोटे हथियारों की तस्करी की जाती थी और उसके बाद युवाओं के बीच घाटी में इनकी तस्करी की जाती थी।

Elon Musk : एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन से अलग करने का किया ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *