PM Visit Sri Lanka : राष्ट्रपति दिसानायके संग वार्ता करेंगे पीएम मोदी; विभिन्न क्षेत्रों में होंगे 10 समझौते

Union Cabinet meeting today

PM Visit Sri Lanka : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका में हैं। यहां पीएम मोदी श्रीलंका के साथ समग्र द्विपक्षीय विशेषकर ऊर्जा, व्यापार, संपर्क, डिजिटलीकरण और रक्षा के क्षेत्रों में रिश्तों को मजबूती देंगे। मोदी शनिवार को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत बातचीत करेंगे।

Ayushman Yojna : दिल्ली में आयुष्मान योजना आज से लागू,केंद्र सरकार और दिल्ली के बीच होगा समझौता

जिसके बाद भारत और श्रीलंका के बीच रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटलीकरण के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने समेत लगभग 10 करार होने की उम्मीद है। इनमें से सात रक्षा सहयोग बढ़ाने पर होंगे। पीएम मोदी ने थाईलैंड व श्रीलंका की यात्रा पर रवाना होने से पहले कहा था, हमारे पास साझा भविष्य के लिए साझेदारी को बढ़ावा देने के संयुक्त दृष्टिकोण पर हुई प्रगति की समीक्षा करने का मौका है।

मोदी और दिसानायके के बीच वार्ता के बाद, ऋण पुनर्गठन पर श्रीलंका को भारत की सहायता तथा मुद्रा विनिमय पर भारत की सहायता से संबंधित दो दस्तावेज सार्वजनिक किए जाने की संभावना है। कोलंबो में मोदी और दिसानायके भारत की सहायता से उस देश में बनाई जा रही कई परियोजनाएं देश को समर्पित करेंगे। दोनों नेता सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना के वर्चुअल शिलान्यास के भी साक्षी बनेंगे। 6 अप्रैल को दोनों राष्ट्र पमुख ऐतिहासिक शहर अनुराधापुरा जाएंगे, जहां वे महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

रक्षा समझौते से 35 साल पुराना कड़वा अध्यया होगा खत्म (PM Visit Sri Lanka)

रक्षा सहयोग पर समझौता होने से भारत-श्रीलंका रक्षा संबंधों में एक बड़ी प्रगति होगी। यह 35 साल पहले द्वीप राष्ट्र से भारतीय शांति सेना (आईपीकेएफ) को वापस बुलाने से संबंधित कड़वे अध्याय को पीछे छोड़ देगी। प्रधानमंत्री की श्रीलंका यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब द्वीप राष्ट्र आर्थिक तनाव से उबरने के संकेत दे रहा है। दो साल पहले देश बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहा था और भारत ने 4.5 अरब अमेरिकी डॉलर की वित्तीय सहायता दी थी।

Chief Minister Dhami : मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं की स्वीकृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *