PM Modi In Mauritius : मॉरिशस पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

PM Modi In Mauritius

नई दिल्ली। PM Modi In Mauritius :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉरिशस पहुंच चुके हैं और एयरपोर्ट पर काफी गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। पीएम मोदी के इस यात्रा का मकसद भारत और मॉरिशस के द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करना और हिंद महासागर में भारत की मौजूदगी को और प्रभावशाली बनाना है।

Fit Uttarakhand Campaign : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रदेश सरकार मोटापे के खिलाफ अभियान की शुरुआत

दो दिवसीय दौरे पर गए पीएम मोदी

मॉरिशस के दो दिवसीय दौरे से पहले पीएम मोदी ने बयान दिया था कि उनकी इस यात्रा से दोनों देशों की दोस्ती की नींव और मजबूत होगी। बता दें, मॉरिशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने पीएम मोदी को अपने देश आने का निमंत्रण दिया था।

बुधवार को मॉरिशस (PM Modi In Mauritius) के राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पीएम मोदी शामिल होंगे। इसके साथ ही भारतीय नौसेना के एक जहाज के साथ भारतीय रक्षा बलों की एक टुकड़ी भी समारोह में भाग लेगी।

क्यों खास है पीएम मोदी का मॉरिशस दौरा?

पीएम मोदी का मॉरिशस का दौरा काफी ज्यादा अहम माना जा रहा है। इस दौरे के दौरान दोनों देशों के रिश्तों में और भी गहराई आने की उम्मीद है। साथ ही, पीएम मोदी और मॉरिशस के प्रधानमंत्री के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

क्यों मॉरिशस को कहा जाता है मिनी इंडिया?

मॉरिशस को मिनी इंडिया भी कहा जाता है और इसके पीछे का कारण है, यहां कि संस्कृति, परंपरा और जनसंख्या का बड़ा हिस्सा भारतीय मूल का होना। भारत मॉरिशस का सबसे बड़ा व्यापारिक और विकास सहयोगी है। पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

बता दें, मॉरिशस हिंद महासागर में स्थित एक महत्वपूर्ण देश है, जिसकी समुद्री सीमा रणनीतिक रूप से भारत के लिए बेहद अहम है। चीन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए, भारत हिंद महासागर में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है।

Electricity Bills : स्मार्ट मीटर…पहले की तरह मिलेंगे उपभोक्ताओं के बिजली के बिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *